भागलपुर08अप्रैल*सांसद अजय मंडल का फरमान हुआ जारी, कहा- अपराधियों को सीधे गोली मार दी जाए*
*गोली मारने वालों को गोली नहीं मारी जाएगी तो क्या चुम्मा लिया जाएगा*
*भाजपा राम-राम का रट लगा रही है उसका भी राम नाम सत्य जल्द होगा- भागलपुर सांसद अजय मंडल*
भागलपुर।आजकल जदयू के नेताओं के एक से बढ़कर एक फरमान जारी हो रहे हैं, एक तरफ जहाँ जदयू के बड़बोले नेता गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले के खिलाफ गर्दन काट देने की बात कही थी वहीं दूसरी ओर अब जदयू पार्टी के ही भागलपुर सांसद अजय मंडल ने तालिवानी फरमान जारी करते हुए बड़ा बयान दे डाला है ,सांसद अजय मंडल ने कहा की बिहार में अपराध करने वाले अपराधी को गोली मार दिया जाए, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार के कई जिलों में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा में हिंसक झड़प सामने आई है, जो यह दंगा फैला रहे हैं वैसे उपद्रवियों व अपराधियों को गोली मार देनी चाहिए, उन्होंने कहा हमलोगों के समाज से ही ऐसे लोग निकलकर अपराधी बनते हैं और उपद्रव फैलाते हैं उसको पुलिस खुलेआम गोली मार दे। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर भी तीखा प्रहार करते हुए सांसद अजय मंडल ने कहा कि भाजपा राम राम का रट लगा रही है उसका भी जल्द ही राम नाम सत्य होने वाला है अर्थात उसका नामोनिशान मिटने वाला है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*