चित्रकूट 8 अप्रैल*पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कर्वी में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी सभागार में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । महोदया द्वारा आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये, भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
बाद समाधान दिवस महोदया द्वारा थाना कोतवाली कर्वी परिसर में भ्रमण कर निर्माणाधीन आरक्षी बैरिक एवं विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी दीपेन्द्र सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल, चौकी प्रभारी जिलाकारागार श्यामदेव सिंह, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……