भागलपुर 26 मार्च *सेंडिश में आम जनता को सिखाया सी पी आर
****
जीवन बचाने के आभियान में जुटी जीवन जागृति सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम किया गया। आज सी पी आर( कार्डियो पल्मोनरी रीससीटेशन) यानि हृदय और सांस को जागृत करने की विधि सिखाने का कार्यक्रम सेंडिस कंपाउंड में आज तड़के सुबह 8.30बजे जीवन जागृति सोसायटी की टीम वहां पहुंच कर वहां मौजूद आम जनों को डमी(पुतले) पर सी पी आर करके उन्हे सी पी आर सिखाया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने बताया कि चाहे किसी को घर या ऑफिस में हार्ट अटैक हो या सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति हो या डूब रहे व्यक्ति को बचाने के बाद की स्थिति हो यादि वह अचेत है और लगाता हो कि उसकी सांसे नहीं चल रही है एवम धडकन यानि पल्स नहीं चल रहा हो तो उसके छाती के बीचों बीच दोनों हथेलियों को इंटरलॉक करते हुए छाती के सबसे निचले हड्डी से दो अंगुली की चौड़ाई के ऊपर दोनों निपल के बीच एक मिनट में 100 के रफ्तार से 25बार छाती दो इंच तक दबाना होता है और फिर 2बार मुंह में सांस देना है। यह प्रक्रिया 10मिनट तक करना है और इस बीच एम्बुलेंस और पुलीस को फोन लगाकर अस्पताल पहुंचना है। इस तरह से कोई भी आम व्यक्ति भी मरते हुए व्यक्ति की जान बचा सकता है। बताने के उपरान्त आम जनों को भी इसको कराया गया इस कार्यक्रम में एन डी आर एफ से ट्रैंड अशीष हरिओम ने भी इसके गुर सिखाए ।
इस कार्यक्रम में आम ब्यक्तियों के आलावा संस्था के सचिव सोमेश यादव, महिला प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष आभा पाठक, रजनीश कुमार, अखिलेश, मृतुन्जय ईत्यादि उपस्थित थे
:डॉ अजय कुमार सिंह अध्यक्ष जीवन जागृति सोसायटी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **