भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर ५ मई २६*दैनिक भास्कर डिजिटल पर प्रसारित खबर है निराधार और तथ्य से परे*
भागलपुर, 05 मई 2026. डिजिटल भास्कर में भागलपुर के बरारी घाट से महादेवपुर घाट (नवगछिया) तक नाव परिचालन से संबंधित प्रसारित खबर *300 रुपए नाव का किराया: छात्र बोली – तिगुने लोग सवार हो रहे हैं, लाइव जैकेट गायब, मध्य प्रदेश डैम जैसे हादसे का डर* बिल्कुल निराधार एवं तथ्यहीन है।
इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने सरकारी नाव से यात्रा कर महादेवपुर घाट (नवगछिया) की ओर से बरारी घाट (भागलपुर) पहुंचने वाले कई यात्रियों से स्वयं जानकारी प्राप्त की। जिन्होंने बताया कि सरकारी नाव पर पैसा नहीं लग रहा है। नाव पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को चढ़ाया जा रहा है और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्रियों को इस पार से उस पार पहुंचा जा रहा है।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव भी उपस्थित रहे।
दोनों ओर के घाट पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है प्रकाश की व्यवस्था है पेयजल की व्यवस्था है तथा नाव पर गोताखोर भी प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट से लगातार जल मार्ग में गस्ती कर रही है। नाव पर लाइव जैकेट की व्यवस्था भी की गई है।
निजी नाव के लिए भी भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा दर निर्धारित किया जा चुका है। प्रति व्यक्ति ₹50 बाइक के लिए ₹50 और बच्चों के लिए ₹25 का दर निर्धारित है और इसकी जांच भी दंडाधिकारी और पुलिस बल के द्वारा यात्रियों से लगातार की जा रही है।

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……