पूर्णिया बिहार 5 मई 26 डीएम ने परोरा पंचायत का किया औचक निरीक्षण
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, आईएएस ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान के० नगर प्रखंड की परोरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
डीएम ने पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस काउंटर, सहयोग शिविर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जनगणना 2027 की प्रगति, पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत पुस्तकालय का बारीकी से जायजा लिया।
*”रोज 25 घरों की गणना अनिवार्य”*
मौके पर मौजूद परोरा एवं बनभाग के सुपरवाइजर व प्रगणकों से डीएम ने जनगणना 2027 की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणक प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण ढंग से 25 मकानों का सूचीकरण करना सुनिश्चित करें। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
*”बच्चों को ताजा भोजन, डाटा रोज अपलोड करें”*
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बच्चों के पोषण, ग्रोथ चार्ट, वजन मशीन व हॉट कुक्ड मील की व्यवस्था देखी। सेविका एवं सहायिका को निर्देश दिया कि मेन्यू के अनुसार बच्चों को ताजा व गर्म भोजन सुलभ कराएं और पोषण ट्रैकर ऐप पर प्रतिदिन का डाटा अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
*”पेंशन सत्यापन में लाएं तेजी”*
पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत पूरा करें।
*”19 मई के शिविर में न हो कोई कमी”*
19 मई 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि शिविर स्थल पर नागरिकों के बैठने, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सम्मान के साथ सुनिश्चित की जाए। पंचायत में माइकिंग के जरिए सघन प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के० नगर सहित स्थानीय मुखिया व सरपंच मौजूद थे।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_