लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
मोहनलालगंज, लखनऊ।आज के दौर में जहां छोटी-छोटी बातों में भी लोग स्वार्थ देखने लगते हैं, वहीं मोहनलालगंज क्षेत्र में एक ऐसी मिसाल सामने आई है जिसने मानवता और ईमानदारी पर लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया है। समाजसेवी सूरज तिवारी ने एक महिला का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 27 अप्रैल को जबरौली क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में बख्शी तालाब निवासी महिला पूजा कश्यप अपनी बहन की शादी में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान भीड़-भाड़ में उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब 7 हजार रुपये नकद के साथ-साथ महत्वपूर्ण कागजात भी मौजूद थे, जिससे महिला और उनके परिवार के सामने बड़ी चिंता खड़ी हो गई।इसी बीच उक्त पर्स समाजसेवी सूरज तिवारी को मिला। पर्स मिलने के बाद उन्होंने बिना किसी लालच के ईमानदारी दिखाते हुए पर्स में रखे कागजातों के आधार पर महिला का मोबाइल नंबर खोजा और उनसे संपर्क किया। बातचीत के बाद उन्होंने महिला को मोहनलालगंज कोतवाली बुलाकर उनका पर्स सकुशल वापस कर दिया।
अपना खोया हुआ पर्स और उसमें रखे पैसे व जरूरी दस्तावेज सही-सलामत वापस पाकर महिला पूजा कश्यप और उनके पति के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। दोनों ने समाजसेवी सूरज तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और उनकी इस ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।गाँव वालो ने भी सूरज तिवारी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में विश्वास और इंसानियत को जीवित रखने का काम करते हैं। यह घटना न सिर्फ एक व्यक्ति की ईमानदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी करती है।🙏🌸

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*