May 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर २९मयी २६ * विक्रमशिला सेतु पर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 7 जून से पूर्व आवागमन प्रारंभ कराने के लक्ष्य के साथ युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

भागलपुर २९मयी २६ * विक्रमशिला सेतु पर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर २९मयी २६ * विक्रमशिला सेतु पर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 7 जून से पूर्व आवागमन प्रारंभ कराने के लक्ष्य के साथ युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

भागलपुर, 29 मई 2026 – जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण एवं आवागमन पुनर्बहाली कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने BRO एवं संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं तकनीकी एजेंसियों का लक्ष्य आगामी 7 जून से पूर्व हर हाल में पुल पर यातायात प्रारंभ करना है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में जो स्लैब क्षतिग्रस्त हुआ था, उसके स्थान पर नया हिस्सा एक सप्ताह पूर्व ही सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट में जिन दो अन्य हिस्सों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई थी, उन पर भी लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने जानकारी दी कि अंतिम लॉन्चिंग का कार्य शेष है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। तकनीकी ऑडिट टीम के सुझाव के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा एवं मजबूती सुनिश्चित करने के लिए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा सड़क संगठन (BRO), पुल निर्माण निगम तथा विभाग के वरिष्ठ अभियंता दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं। विभागीय सचिव स्तर से भी लगातार मॉनिटरिंग एवं दिशा-निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, जिससे कार्यों में तेजी लाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि यातायात संचालन को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए पहुंच पथ के निर्माण, पुल के एंगल्स की तकनीकी जांच एवं सुधार, कोटा केबिन की स्थापना तथा लाइनिंग, मार्किंग एवं सिंगल लेन मॉनिटरिंग जैसे कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि प्रशासन आम जनता को आश्वस्त करता है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 7 जून 2026 से पूर्व पुल को आवागमन हेतु चालू कर दिया जाएगा।

Taza Khabar