May 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*भागलपुर बिहार 27/05/26*अंतीचक थानान्तर्गत 910 ग्राम गाँजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार*

*भागलपुर बिहार 27/05/26*अंतीचक थानान्तर्गत 910 ग्राम गाँजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार*

*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक* 

*भागलपुर बिहार 27/05/26*अंतीचक थानान्तर्गत 910 ग्राम गाँजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार**भागलपुर बिहार 27/05/26*अंतीचक थानान्तर्गत 910 ग्राम गाँजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार*

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक-26.05.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अंतीचक थानान्तर्गत बटेश्वर स्थान गंगा घाट के समीप अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-01 तथा अंतीचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

उक्त गठित टीम के द्वारा अंतीचक थानान्तर्गत बटेश्वर स्थान गंगा घाट के समीप पहुँचा तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर अशोक मंडल पे० महावीर मंडल सा०-तिनटंगा थाना-रंगरा जिला-नवगछिया (भागलपुर) को 910 ग्राम गाँजा के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-01. गाँजा :-910 ग्रामजन विश्वास संकल्प हमारा। 02. मोबाइल :-01। गिरफ्तारी :-01. अशोक मंडल पे०-महावीर मंडल सा०-तिनटंगा थाना-रंगरा जिला-नवगछिया (भागलपुर)।छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष उमाशंकर अंतीचक थाना। पु०अ०नि० सिद्धार्थ कुमार अंतीचक थाना।स०अ०नि० रंजय कुमार सिंह अंतीचक थाना।सशस्त्र बल अंतीचक थाना।