*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 27/05/26*बुद्धचक थानान्तर्गत 11.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार*
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-27.05.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बुद्धचक थानान्तर्गत ग्राम-नयानगर रानी दियरा में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 भागलपुर एंव बुद्धचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
उक्त गठित टीम के द्वारा बुद्धचक थानान्तर्गत ग्राम नयानगर रानी दियरा में 01. सोनू यादव पिता-धुवेंद्र यादव सा0-नयानगर रानी दियरा थाना-बुद्धचक जिला-भागलपुर के घर से 11.80 ग्राम ब्राउन शुगर एवं डिजिटल वेट मशीन के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगरः- 11.80 ग्राम।02. डिजिटल वेट मशीनः-01।गिरफ्तारी :-01. सोनू यादव पिता-ध्रुवेंद्र यादव सा0-नयानगर रानी दियरा थाना-बुद्धचक जिला-भागलपुर। छापामारी दल की विवरणीमविश्वास सकल्प हमारा ।पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष राहुल कुमार बुद्धचक थाना।
पु०अ०नि० उमेश रविदास बुद्धचक थाना।परि०पु०अ०नि० राहुल कुमार बुद्धचक थाना।स०अ०नि० चंदन मालाकार बुद्धचक थाना।सशस्त्र बल बुद्धचक थाना।

More Stories
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!
पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,
भागलपुर11जुलाई2026* रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन