*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 14/06/26*सनोखर थाना अन्तर्गत 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-14.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की झारखंड के तरफ से भागलपुर जिला अन्तर्गत सनोखर की ओर आने वाली मार्ग से एक जुगाड़ गाड़ी में अवैध शराब छिपाकर परिवहन किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में, तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-01, भागलपुर एंव सनोखर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा झारखंड से भागलपुर जिला अन्तर्गत सनोखर की तरफ आने वाली सभी मुख्य सड़को पर सघन वाहन चेकिंग लगाया गया। जहाँ सनोखर थाना अन्तर्गत एकचारी-महगामा मुख्यमार्ग के समीप चेंकिग के दौरान जुगाड़ गाड़ी पर पुआल में छिपाये हुए 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ 01. प्रकाश रविदास पे०-कैलाश रविदास सा०-असौता थाना-महगामा जिला-गोड्डा (झारखंड) को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर गाड़ी के पासर 02. मो० महबुब आलम पे०-मुस्तफा अंसारी सा०-दियाजोरी 03. मनिष कुमार पे०-स्व० प्रमोद साह सा०-महगामा पछियारी टोला दोनो थाना-महगामा जिला-गोड्डा (झारखंड) को विधिवत् गिरफ्तार किया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदी सराब 01.-133.125 लीट विश्वास संकल्प हमारा।02. जुगाड़ गाड़ी :-01।03. मोटरसाइकिलः-01। 04. मोबाइलः-03।छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष पंकज किशोर सनोखर थाना।
स०अ०नि० देव कुमार सिंह सनोखर थाना।सशस्त्र बल सनोखर थाना।
More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई 26 *कसबा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार*