महोबा14जून26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन
सादिक इस्लाम की रिपोर्ट : चरखारी, महोबा
महोबा*ब्लॉक परिसर चरखारी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, जिला महामंत्री श्री अमित शर्मा, डायरेक्टर सहकारी बैंक श्री महेंद्र गुरुदेव, जिला कोषाध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि श्री उदित राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। जनकल्याण शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
न्यूज़ यूपीआजतक चरखारी, महोबा से सादिक इस्लाम

More Stories
मथुरा 14 जून 26*02 अभियुक्त चोरी के 03 मोवाइल फोन व पर्स सहित गिरफ्तार किया गया
पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*
पूर्णिया बिहार14जून26* शक्तिनगर में महापौर विभा कुमारी का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा*