बाराबंकी3मई26*9 मई को जिले में होगा लोक अदालत का आयोजन
बाराबंकी*9 मई को जिले में होगा लोक अदालत का आयोजन आज बाराबंकी पुलिस ने जागरूकता के लिए बाइक रैली निकालकर लोगों को दिया संदेश, जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
रैली का उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारे के तरीके के बारे में जानकारी देना है कचहरी गेट संख्या 01 से प्रारंभ होकर रैली जेब्रा पार्क एंव उसके पश्चात नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा से होते हुए कचहरी गेट 2 पर समाप्त हुई।
लोक अदालत कोर्ट में लंबित मामलों (जैसे आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 138 NI Act , धनवसूली, श्रम व श्रमिक विभाग, बिजली पानी बिल, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वाद, यातायात चालान, पारिवारिक विवाद, तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने योग्य उपयुक्त वाद आदि) को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाया जाता है अगर ऐसी कोई मामले हैं तो आप भी लोग अदालत है लाभ उठाएं और बेवजह की कानूनी प्रक्रिया से बच सकते हैं।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*