सुलतानपुर3मई26*सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह*
सुलतानपुर। जनपद में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से भी नागरिक भयभीत हो गए है।
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासतौर पर पेड़ों, कमजोर भवनों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 21 लोग घायल हुए थे। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पिछली त्रासदी को देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहा है।
बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली बाधित होने की भी सूचना है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।
मौसम विभाग ने आगामी घंटों में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
More Stories
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*