बाराबंकी17जून24*वापस हुए 60 हजार, पीड़िता ने साइबर पुलिस का जताया आभार
बाराबंकी। जिले की साइबर पुलिस ने सोमवार को एक पीड़िता के खाते से निकाले गए 60 हजार रुपयों को उसके दिए गए खाते में वापस करा दिया। जिसके लिए पीड़िता ने साइबर पुलिस का आभार जताया है। बता दें कि पीड़िता पूनम सिंह निवासी पुलिस लाइन ने जिले की साइबर पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से फ्रॉड कर 60 हजार रुपये निकाल लिए गए है। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल साइबर थाना पुलिस को त्वरित कार्यवाही कर पीड़िता की शत प्रतिशत धनराशि वापस कराने के लिए निर्देशित किया। जिसके क्रम में जिले की साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को संबंधित मर्चेंट से पत्राचार कर पीड़िता के खाते से निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि को वापस करा दिया।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*