बांदा 3 नवंबर26*मौत बनकर आई सुबह!चिल्ला सब्जी मंडी में अचानक जमीन पर गिरा 36 वर्षीय युवक,जिला अस्पताल पहुंचते ही टूटी सांसें;
**आखिर मौत से पहले कहां चल रहा था युवक का इलाज?हाथ में लगी विगो ने खड़े किए गंभीर सवाल,कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।*-सुबह की शुरुआत रोज की तरह थी,चिल्ला सब्जी मंडी में लोगों की चहल-पहल थी,लेकिन अचानक एक ऐसी घटना हुई जिसने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।36 वर्षीय युवक अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा।कुछ ही देर में मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।युवक के हाथ में इलाज के दौरान लगाया गया विगो (कैनुला) लगा हुआ था।लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी।मृतक की पहचान चन्द्रिका (36),पुत्र लोटन,निवासी ग्राम एवं पोस्ट गुमानगंज (शहबाजपुर),थाना नरैनी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवक किसी निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद चिल्ला सब्जी मंडी पहुंचा था।इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस बुलवाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हाथ में लगा कैनुला,पीछे छूट गए कई सवाल!
युवक के हाथ में लगा कैनुला अब पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।आखिर युवक किस बीमारी का इलाज करा रहा था?उसका इलाज किस डॉक्टर या क्लीनिक में हुआ था?क्या संबंधित क्लीनिक पंजीकृत था और इलाज करने वाला व्यक्ति योग्य चिकित्सक था? क्या युवक की बिगड़ती हालत को गंभीरता से लिया गया था?
स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा?
इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और बिना पंजीकरण संचालित हो रहे क्लीनिकों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,ताकि किसी दूसरे परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े।फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन