*बांदा ब्रेकिंग न्यूज -*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*– शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव मे आज सुबह करीब 5 बजे चिल्ला की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डम्फर ट्राला ट्रक जो लखनऊ से कचड़ा भरकर रीवा सतना सीमेंट फैक्ट्री जा रहा था तभी शहर कोतवाली मवई बुजुर्ग दलित बस्ती के पास गौवंश को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी विभाग की लगी रेलिंग सहित को तोडते हुए बस्ती के पास जा पलटा , हादसे में ट्रक ड्राइवर को हल्की चोटे आई है , बता दे कि आये दिन मव ई बुजुर्ग गाव मे हादसे होते रहते है ग्रामीणो ने बताया कि स्पीड ब्रेकर ना होने की वजह से तेज गति से वाहन चलाते है जिससे हादसा हो जाता है, गनीमत यह रही की ट्रक बस्ती के पास घरों पर नहीं गया नही तो एक बडा हादसा हो सकता था ,
वही आने जाने वाले राहगीरों की रास्ता पूरी तरह से बंद हो गई है।
और कचडे की वजह से मोहल्ले मे बदबू फैल रही है अगर जल्दी से कचडा नही हटवाया गया तो बस्ती के लोग बीमारी का शिकार हो जायेंगे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*