May 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 23मई26*के ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहीं*

बांदा 23मई26*के ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहीं*

बांदा 23मई26*के ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहीं*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा:* आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर शनिवार को ग्राम पंचायत लुकतरा गांव के ग्रामीण लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे व लिखित शिकायत पत्र दिया, बता दें कि तहसील बांदा के ग्राम लुकतरा में पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।
गांव के करीब आधा दर्जन घरों में अब तक पीने का पानी नल का कनेक्शन नहीं पहुंचा है।
जिसमें तीन दिव्यांग लोग भी शामिल हैं जिन्हें दूर दराज से पानी ढोकर लाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बांदा को लिखित शिकायत पत्र देकर पीने का पानी नल कनेक्शन कराये जाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया कि गांव में पीने के पानी की अति गंभीर समस्या है। पानी का अन्य कोई साधन न होने से बहुत परेशानी होती है।
गांव के तीन दिव्यांग लोगों को पानी दूर से लाना पड़ता है जिससे उन्हें भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ।
इस तरह की भीषण गर्मी के मौसम में हालात और खराब हो गए हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी परेशानी को देखते हुए अति शीघ्र पीने का पानी नल कनेक्शन करवाये जाने की मांग की है।
इस मौके पर शिवराम, झुर्री, रामपाल , सुरेका, रमेश , सिपाही लाल , रश्मी,गीता , अर्चना, शिवराम , रामपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

Taza Khabar