अयोध्या23मई26*जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं,सात दिन में सुधार नहीं तो सड़क पर उतरेगा विपक्ष
मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल – रुश्दी मियां
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री/विधायक अब्बास अली जैदी “रुश्दी मियां” ने रुदौली क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती,बढ़ती महंगाई और किसानों को समय पर खाद न मिलने की गंभीर समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए बेहाल है,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने कहा कि रुदौली कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में लंबे-लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है,जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।वहीं पेट्रोल,डीजल और घरेलू रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि समय पर खाद उपलब्ध न होने से खेती-किसानी का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने शासन एवं प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था, महंगाई और खाद संकट जैसी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। रुश्दी मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी आम जनमानस की समस्याओं को लेकर संघर्ष और तेज किया जाएगा।

More Stories
रीवा23अगस्त26*सिरमौर SDOP के कार्य की जनता ने की सराहना..**गौवंश को बाढ़ के पानी मे ढ़केलने का मामला…
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*