July 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 13 जुलाई 26*नाले की सफाई न होने से जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार*

बांदा 13 जुलाई 26*नाले की सफाई न होने से जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार*

बांदा 13 जुलाई 26*नाले की सफाई न होने से जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*– आपको बता दे कि पूरा मामला तहसील बांदा के ग्राम मवई बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आबादी और तालाब के उत्तर स्थित पुराने नाले की तत्काल सफाई कराने तथा तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण वह पूरी तरह पट चुका है। ऐसे में तालाब और बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे आबादी और रास्तों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आगामी बारिश में गांव के घरों और सड़कों पर गंदा पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी, असुविधा और नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि नाले की सफाई जेसीबी मशीन से ही संभव है।
ग्रामीणों के अनुसार, पहले सचिव द्वारा जेसीबी मंगाई गई थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा मशीन को नाले तक नहीं जाने दिया गया, जिससे सफाई कार्य अधूरा रह गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नाले की शीघ्र सफाई कराकर तालाब के पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि बरसात के मौसम में गांव को जलभराव की समस्या से बचाया जा सके।इस मौके पर शिव मोहन यादव,पचुवा प्रजापति सहित अन्य लोग रहे।

Taza Khabar