बांदा 13 जुलाई 26*1992, 2005 और 974 के आवासीय पट्टों की निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:*– जनपद के *ग्राम पंचायत त्रिवेणी, विकासखंड बड़ोखर खुर्द के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तीन अलग-अलग वर्षों में हुए आवासीय पट्टों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 1992 और 2005 में दिए गए पट्टों में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष *1992 और 2005* में जिन लोगों के नाम आवासीय पट्टे किए गए थे, उनमें से कई लोगों ने अपनी भूमि को आगे बेच दिया है।
इसके बावजूद अब *974 योजना* के तहत उन्हीं नामों पर दोबारा पट्टे देने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे असली जरूरतमंद और भूमिहीन लोग पट्टे से वंचित रह जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि 1992, 2005 और 974 योजना के तहत किए गए सभी आवासीय पट्टों की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जिन लोगों ने पट्टे की जमीन बेच दी है या जो पहले से पट्टा पा चुके हैं, उनके नाम काटकर वास्तविक पात्रों को लाभ दिया जाए।
ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में गांव के पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं।
जिलाधिकारी कार्यालय ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*