[30/09, 7:12 PM] Madan Gupta Banda: चौकीपुरवा में पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने सल्फास खाकर दी जान,पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
पैलानी।पैलानी थाना क्षेत्र के डाडामऊ के मजरा चौकीपुरवा में आज गुरुवार को पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया है।मृतक के बाबा की तहरीर पर पैलानी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज कर पिता को हिरासत में ले लिया है।पैलानी थाना में चौकीपुरवा के देवीदीन केवट पुत्र स्वर्गीय श्री चन्ना ने लिखित रूप से अवगत करवाया की उसके बेटे पृथ्वीपाल द्वारा अपने 10 वर्षीय बेटे शैलेश को तीन-चार दिनो से लगतार शराब पीकर मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे तंग आकर आज शैलेश ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया है।बाबा देवीदीन से जानकारी मिलने पर पैलानी थाना के उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार रावत अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अभियुक्त पृथ्वीपाल केवट पुत्र देवीदीन के खिलाफ थाना में मुकदमा अपराध संख्या 135/21धारा 323/305 में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाही कि गई है।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
[30/09, 7:13 PM] Madan Gupta Banda: जसपुरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
जसपुरा।पोषण माह के अंतर्गत आज गुरुवार को जसपुरा कस्बे के गौरी तिराहा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें गौरी कलाँ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर सुनील द्विवेदी द्वारा एक सैकड़ा लोगो की जांच कर दवा दी गई।चिकित्सा शिविर में महिलाओं, पुरूषों,बच्चों आदि ने जांच करवाकर दवा लिया।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल* *05 मई 2026 , मंगलवार
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए