भारत जोड़ो यात्रा तैयारी बैठक
बाँदा29दिसम्बर2022*प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व मे जनपद बाँदा मे भारत जोड़ो यात्रा तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व मे जनपद बाँदा मे भारत जोड़ो यात्रा तैयारी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव / विधायक निलांशू चतुर्वेदी, अनुज मिश्रा प्रांतीय सचिव प्रभारी भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला, बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार “लालू” दुबे, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे, आज अपराह्न 02 बजे तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। सभी कांग्रेस जन व पदाधिकारीगण इस तैयारी बैठक मे शामिल रहे, तैयारी बैठक का उद्देश्य मा. राहुल गांधी जी के नेतृत्व मे भारत देश की एकता और अखण्डता के लिए की जा रही भारत जोडो़ पदयात्रा (तपस्या) का संदेश जन मानस तक पहुंचाना है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*