बाँदा28फरवरी26* एसडीएम पर गंभीर आरोप, शिक्षक संघ का एक घंटे का आंशिक धरना
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा से *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा पर शिक्षकों के प्रति मनमाने रवैये और अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को एक घंटे का आंशिक धरना दिया।धरने में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए लगभग 300 शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।धरना स्थल पर संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के अनेक शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में भाग संख्या 152 के बीएलओ शिक्षक गौरव द्विवेदी पर वेतन आहरण में त्रुटि का आरोप लगाते हुए 18 फरवरी को उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया था।बाद में उन्हें कार्यालय बुलाकर वेतन बहाल करने के निर्देश दिए गए,लेकिन संघ का आरोप है। कि बिना विभागीय जांच के ही शिक्षक को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा और जेल भेज दिया गया।,जिससे शिक्षक समाज में रोष व्याप्त है।संघ पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित अधिकारी द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा अवकाश के दिनों में भी कार्य का दबाव बनाया जाता है।इसे शिक्षक समाज का अपमान बताते हुए संघ ने कहा कि इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बीएलओ ड्यूटी सहित अन्य शैक्षिक कार्यों एवं परीक्षाओं के कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा,जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*