बहराइच31दिसम्बर*मामूली मानदेय बढ़ोत्तरी पर अनुदेशकों ने जताया विरोध
अनुदेशकों ने की नियमितीकरण की मांग
बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा अनुदेशकों पर लगातार भेंदभाव होता चला आ रहा है। अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव सहित समस्त जिला कार्यकारिणी ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा 530 रूपये की बढ़ोत्तरी की गई है ऐसी बढ़ोत्तरी अनुदेशकों को स्वीकार नहीं है। 2013 से कार्यरत अनुदेशकों को पूर्व की सपा सरकार ने मार्च 2016 में मानदेय 7000 रूपये से बढ़ाकर 8470 कर दिया था जो 2018 तक अनवरत सभी अनुदेशक शिक्षकों को मिलता रहा। परन्तु प्रदेश में 2017 में बनी वर्तमान भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मार्च 2019 में 1470 रू. की मानदेय कटौती करते हुए 7000 रू. कर दिया और पूर्व में दिए गए 9 माह के मानदेय का 470रू. के हिसाब से काटकर मानदेय की रिकवरी भी अनुदेशक मानदेय में से कर लिया जो पूरे देश की पहली बार किसी सरकार ने अल्प मानदेय कर्मियों से रिकवरी की गई। सरकार मानदेय के रूप में अल्पवृद्धि किया है जो अनुदेशकों के साथ मद्दा मजाक है। 530 रूपये की वृद्धि अनुदेशकों को मंजूर नहीं है। जिसका हम सभी अनुदेशक विरोध करते है। यदि सरकार अनुदेशकों को कुछ देना चाहती है तो अनुदेशक के पद पर ही नियमित करे। नियमितीकरण के अतिरिक्त कुछ भी स्वीकार नहीं है। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, त्रिपुरेश उपाध्याय, विनीता त्रिपाठी, नितिश गुप्ता, चंदन कुमार, आशीष मदेशिया, सलाहुद्दीन, अरविन्द द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी, रामेन्द्र सिंह, अजय मौर्य, आशुतोष मिश्रा, आशुतोष मेहता, जयकरन यादव, विजय यादव, जयनरायन सिंह, अखिलेश कुमार यादव, उदय प्रताप, पंकज चतुर्वेदी, शिव कुमार गुप्ता, प्रीतपाल सरोज, पंकज शुक्ला, तेज नारायण, मो.अहमद सहित अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश