बनारस २ जनवरी २६ *बनारस से एक सौ इक्यावन तीर्थयात्रियों का समूह महाराष्ट्र रवाना। ..
बनारस से एक सौ इक्यावन तीर्थयात्रियों का समूह महाराष्ट्र रवाना
श्री काशी विश्वनाथ सेवा ट्रस्ट वाराणसी के तत्वावधान में 151 तीर्थ यात्रियों का समूह महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा के लिए महानगरी एक्सप्रेस वाराणसी से नासिक महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान किया।
श्री काशी विश्वनाथ सेवा ट्रस्ट वाराणसी के मुख्य ट्रस्टी पं. परमानन्द पाठक जी ने बताया कि त्र्यंबकेश्वर नासिक में सप्त दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवालाख पार्थिव पूजन का आयोजन किया गया है।
सभी तीर्थ यात्री इस कार्यक्रम के बाद बस द्वारा घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पंढरपुर में विठ्ठल भगवान एवं शनि शिंगणापुर का दर्शन पूजन करके नासिक रोड से ट्रेन द्वारा 15 जनवरी 2026 को वाराणसी पहुंचेंगे। साथ में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित मिश्र सचिव श्री दीपक पाण्डेय गोलू पाठक, प्रतीक पांडेय अमित पांडेय, दुर्गेश मिश्र,सत्यम पाण्डेय आदि हैं।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*