जयपुर २ जनवरी २६ * ब्रजेश पाठक अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन में शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
ब्रजेश पाठक अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन में शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम निर्णय लेते हुए वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सीनियर पत्रकार ब्रजेश पाठक को शिक्षा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बृजेश पाठक पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जरूरतमंद और वंचित बच्चों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्हें शिक्षा व्यवस्था की जमीनी समस्याओं, गरीब बच्चों की चुनौतियों और उच्च शिक्षा तक पहुँच की बाधाओं का गहरा अनुभव है।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग चमन कंवर ने बताया कि बृजेश पाठक पिछले 15 वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने निस्वार्थ भाव से मानव सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सराहनीय है। संगठन ने विश्वास जताया कि ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ विशेष रूप से पूरे देश के पिछड़े क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, स्कॉलरशिप और उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories
मथुरा 23 जून 26* साइबर फ्राड की गयी 10,000/- रूपये धनाराशि पीडित के खाता में वापस करायी गयी ।*
मथुरा 23 जून 26* साइबर फ्राड की गयी 4,340/- रूपये धनाराशि पीडित के खाता में वापस करायी गयी ।*
हरदोई23जून26*हरदोई के गोपामऊ से पूर्व चेयरमैन हाजी जाहिद खां ने पेश की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल