फाजिल्का पंजाब01फरवरी*12 किलो पोस्त तस्करी के आरोपी दो भाईयों को जेल भेजा
अबोहर, 01 फरवरी (शर्मा/सोनू) :थाना सदर के प्रभारी इकबाल सिंह, एएसआई जसविंद्र सिंह ने 12 किलो पोस्त सहित पकड़े गए दो भाईयों बेअंत सिंह पुत्र सुखमंदिर सिंह व लक्की पुत्र सुखमंदिर सिंह वासी वार्ड नं. 11 जिला मुक्तसर साहिब को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना सदर के प्रभारी इकबाल सिंह, एएसआई जसविंद्र सिंह, एएसआई गुरमेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त सेमनाला सैयदांवाली की तरफ जा रही थी कि सामने से दो भाई हाथ में झोला लिए संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो झोलों में से 12 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेअंत सिंह पुत्र सुखमंदिर सिंह व लक्की पुत्र सुखमंदिर सिंह वासी वार्ड नं. 11 जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 07, 29.01.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*