फाजिल्का पंजाब01फरवरी*20 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए ट्रक चालक को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 01 फरवरी (शर्मा/सोनू) : थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने 20 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए ट्रक चालक बिक्कर सिंह उर्फ बिकरम पुत्र काबल सिंह वासी तपाबाठ थाना कच्चा पक्का जिला तरनतारन को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजस्थान से आ रहे एक ट्रक पीबी 08 सीएच 9577 को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बिक्कर सिंह उर्फ बिकरम पुत्र काबल सिंह वासी तपाबाठ थाना कच्चा पक्का जिला तरनतारन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️