फर्रुखाबाद17अक्टूबर23*बसपा नेता अनुपम दुबे के मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग*
फर्रुखाबाद बसपा नेता अनुपम दुबे के मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गयी|
मकान से धुंआ निकलता देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया| आस-पास के लोगों नें अपने घरों की समर से आग पर काबू पाया |
सूचना पर पंहुची पुलिस नें तफ्तीश की|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरटटा निवासी अनुपम दुबे के मकान में तीसरी मंजिल पर बने एक कमरें में मंगलवार को
दोपहर अचानक आग लग गयी| कमरें से तेज धुआं निकलता देख आस-पास के के लोग घरों से बाहर या छतों पर आ गये|
मामले की सूचना पर कोतवाल फतेहगढ़ सचिन कुमार मौके पर आ गये| पड़ोसियों नें अपने घरों से समर के माध्यम से आग पर काबू पाया
कुछ देर बाद दमकल के दारोगा शिव प्रताप मौके पर पंहुचे और क्षति का आंकलन किया
अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे नें बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी जिसमे कमरें में रखा बैड, छत का पंखा व कपड़े आदि सामान जल गया
दमकल के दारोगा शिव प्रताप नें बताया कि बैड के नीचे 6 अनार रखा थे| जो जले मिले | बेड व जीम आदि सामान जला है| कैसे आग लगी पता नही चला

More Stories
सुल्तानपुर14जुलाई26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह*
अयोध्या14जुलाई26*संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग,65 वर्षीय किसान की मौत
मथुरा14जुलाई26*मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की तस्वीर वाला विवादित पोस्टर,