पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर पूरे जिले में *”स्वच्छता ही सेवा”* अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में आज 24 सितंबर को *नगर पंचायत बायसी* में एक बड़ा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता साथी की टीम और आम नागरिकों ने एक साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
*डिस्पोजेबल नहीं, स्टील का गिलास अपनाएं*
अभियान के दौरान टीम ने लोगों को समझाया कि सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंके, अपने घर और आस-पास सफाई रखें और कचरे को सही जगह पर डालें। खास तौर पर डिस्पोजेबल कप, प्लेट और चम्मच के इस्तेमाल से बचने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि चाय-पानी के लिए प्लास्टिक के कप की जगह *स्टील, कांच की बोतल, टंबलर और मग* का इस्तेमाल करें, जो बार-बार काम आ सकते हैं।
*”स्वच्छ पूर्णिया – सुंदर पूर्णिया” का संकल्प*
अधिकारियों ने बताया कि अगर हम एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को कम कर दें तो कचरा बहुत कम हो जाएगा और हमारा शहर साफ और सुंदर बन जाएगा।
जैसा कि कहा गया है *”सफाई आधा ईमान है”*, इस सोच के साथ जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और *”स्वच्छ पूर्णिया – सुंदर पूर्णिया”* के सपने को पूरा करने में सहयोग करें।
More Stories
बिजनौर 24सितंबर 26*नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में श्रद्धा के साथ हुई श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना,
सहारनपुर24 सितंबर 26*चोरी हुआ नवजात(48 )घंटे में बेहद सकुशल बरामद जनकपुरी पुलिस के ‘ऑपरेशन रिकवरी’ की पूरे जिले में गूंज*
कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*