पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया।
पूर्णियां बिहार : प्रखंड सभागार, कसबा में सोमवार को एक गरिमामय *विदाई एवं स्वागत समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *ग्राम पंचायत राज लखना, कसबा के मुखिया मोहम्मद अनवर* विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर मुखिया अनवर ने अपने *मलहरिया पंचायत के पंचायत सचिव श्री शशि कुमार जी* सहित प्रखंड के *4 अन्य पंचायत सचिवों* एवं *3 प्रखंड कर्मियों* को सम्मानपूर्वक विदाई दी। फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की गई।
साथ ही नवपदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*”आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना”*
कार्यक्रम के दौरान कसबा प्रखंड के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कर्मी उपस्थित थे। मुखिया मोहम्मद अनवर ने विदाई ले रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
वहीं नवपदस्थापित अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्होंने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की और कहा कि वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आम जनता की सेवा करें।
समारोह का माहौल भावुक और सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने विदाई ले रहे कर्मियों के योगदान को याद किया।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*