कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[13/07, 20:51] +91 99191 96696: *जिंदा रहते दहेज उत्पीड़न का पुलिस दर्ज कर ले मुकदमा तो आत्महत्या को मजबूर ना हो विवाहिता*
*अपराधों से दहल रहा भरवारी क्षेत्र चैन की बंसी बजा रही पुलिस*
*कौशांबी।* दहेज उत्पीड़न की घटनाओं में विवाहिताओं के जिंदा रहते पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज करती बल्कि विवाहिता के जिंदा रहते पुलिस की जांच पड़ताल विवाहिताओं के विरुद्ध ही साबित होती है आईजीआरएस के तमाम मामलों में विवाहिताओ की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल को निर्दोष बताते हुए विवाहिताओं की शिकायत को निस्तारित कर दिया है दहेज की डिमांड कर प्रताड़ना के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस विवाहिता के जिंदा रहते नहीं करती है जिससे मजबूर होकर विवाहिताएं आत्महत्या कर रही है दहेज की प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिताओ के आत्महत्या करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिले में आए दिन विवाहिताएं आत्महत्या कर रही है लेकिन उसके बाद पुलिस उनके जीवित रहते मामले को गंभीरता से नहीं लेती है जिसमें कहीं ना कहीं पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से दोषी है सोमवार को भरवारी कस्बे में दहेज की प्रताड़ना से पीड़ित शेफाली के आत्महत्या किए जाने के बाद व्यवस्था पर तमाम बड़े सवाल खड़े हो गए हैं दहेज उत्पीड़न के तमाम मामलों में जीवित रहते विवाहिताओं की शिकायत को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है शिकायत के बाद भी तमाम मामलों में पुलिस की जांच के दौरान विवाहिताएं ही गलत साबित कर दी जाती हैं हालांकि इसके पीछे भी थाना और चौकी पुलिस की वसूली की बड़ी कहानी होती है दहेज की प्रताड़ना से पीड़ित जिले की तमाम विवाहिताएं पुलिस की चौखट पर न्याय को वर्षों तक दौड़ कर फरियाद करने को मजबूर दिखाई पड़ती है लेकिन उन्हें पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा है यदि दहेज से पीड़ित विवाहिताओ की शिकायत को उनके जिंदा रहते पुलिस गंभीरता से ले ले और दहेज के लिए विवाहिताओ को प्रताड़ित करने वाले ससुराली जनों की समय रहते गिरफ्तारी कर दहेज लोभियों को पुलिस दंडित कर दे तो तमाम विवाहिताओं को आत्महत्या करने से रोका जा सकता है दहेज लोभियों को दंड न मिलने के चलते दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिताओं के आत्महत्या की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसे रोकने के लिए पुलिस को गंभीरता दिखानी होगी और जिंदा रहते ही विवाहिताओं की शिकायत को बेहद गंभीरता से लेना होगा।
[13/07, 20:51] +91 99191 96696: *दिव्यांगजन उपस्थित होकर कराए अपनी शिकायतों समस्याओं का निराकरण*
*दिव्यांगजनों के हितार्थ मोबाइल कोर्ट (दिव्यांग न्यायालय) का आयोजन 14 जुलाई को*
*कौशांबी।* जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा ने समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिनाँक 14 जुलाई,2026 को प्रातः 10 बजे से विकास भवन स्थित सरस हाल में न्यायालय राज्य आयुक्त दिव्यांगजन,उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ मोबाइल कोर्ट (दिव्यांग न्यायालय) का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगजन उपस्थित होकर अपनी शिकायतों समस्याओं का निराकरण करा सकते है।
[13/07, 21:19] +91 99194 75893: *सराय अकिल पुलिस की गऊ* *तस्करों से मुठभेड़ एक घायल* *चार गिरफ्तार*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना पुलिस की गऊ तस्करों से मुठभेड़ हो गई है मुठभेड़ के दौरान 25000 का इनामियां बदमाश मोहम्मद अशरफ उर्फ छेददन के पैर में गोली लग गई है जिससे वह घायल हो गया है तीन अन्य गऊ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में गऊ तस्करी के धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है पुलिस ने बताया कि घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिस पर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है और तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य दो गऊ तस्कर फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है पकड़े गए गऊ तस्करों के कब्जे से तमंचा कारतूस चापड़ चाकू लकड़ी का गुटका रस्सी बछड़ा वा नगद रुपए बरामद हुए है मुठभेड़ में घायल हुए गऊ तस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
बांदा 13 जुलाई 26*नाले में डूबने से दो बालिकाओं की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम*