October 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*दिल्ली में सीमांचल की गूंज /कसबा विधायक नितेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की खास मुलाकात

पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*दिल्ली में सीमांचल की गूंज /कसबा विधायक नितेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की खास मुलाकात

पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*दिल्ली में सीमांचल की गूंज /कसबा विधायक नितेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की खास मुलाकात

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डीवीजन

कसबा में खुलेगा उच्च शिक्षा का नया द्वार, युवाओं को मिलेगा रोजगार वाला कौशल

पूर्णियां बिहार | सीमांचल के शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने और युवाओं को बेहतर भविष्य देने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में कसबा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक नितेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित आवास पर देश के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं संबलपुर के माननीय सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात काफी देर तक चली और बेहद सकारात्मक रही।

*सीमांचल की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर मंथन*

विधायक नितेश सिंह ने इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कसबा सहित पूरे सीमांचल की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे सीमांचल के बच्चे पढ़ाई के लिए कोटा, दिल्ली और पटना जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कसबा में एक सरकारी डिग्री कॉलेज, एक मॉडल स्किल डेवलपमेंट सेंटर और उच्च शिक्षा की सुविधाओं की मांग को प्रमुखता से रखा। श्री प्रधान ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

*”प्रतिभा सीमांचल में है, बस प्लेटफार्म की जरूरत है” – विधायक*

विधायक ने कहा, “सीमांचल की प्रतिभाओं ने देश-विदेश में अपनी मेहनत और काबिलियत का परचम लहराया है। हमारे यहाँ टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है तो अच्छे अवसरों की। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध हों, ताकि यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए पलायन न करना पड़े और सीमांचल खुद एक मजबूत शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र के रूप में उभरे।”

*प्रधान जी का अनुभव रहा प्रेरणादायी*

श्री नितेश सिंह ने बताया कि श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ शिक्षा एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और दूरदर्शी चर्चा हुई। उनका अनुभव, सरलता और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीमांचल के प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सीमांचल की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर दिलाने और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखेंगे।

Taza Khabar