पूर्णिया बिहार 16 नवंबर 26* छठ का दौउरा माथे पर रख घाट पहुंचे विधायक विजय खेमका, सपरिवार दिया सूर्य को अर्घ्य
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर 62 पूर्णिया के विधायक विजय खेमका छठ का दौउरा माथे पर रखकर घाट पहुंचे और भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
*सभी के सुख-समृद्धि की कामना की*
विधायक ने अपने आवास पर छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त जिलावासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
*श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं*
इस अवसर पर विधायक खेमका ने सभी श्रद्धालुओं और व्रतधारियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

More Stories
कौशाम्बी 16 नवम्बर 26*बदनपुर और पल्हना घाट पर छठ पूजा की धूम,सैकड़ों महिलाओं ने उदींयमान सूर्य को दिया अर्घ्य*
लखनऊ 16 नवम्बर 26*मुख्यमंत्री ने ‘योगी की पाती’ काफी टेबल बुक का विमोचन और इस संवाद यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन किया*
लखनऊ 16 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें*