पूर्णिया बिहार28अप्रैल26*पहली डिजिटल जनगणना शुरू: घर बैठे भरें फॉर्म, 30 अप्रैल लास्ट डेट*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णियां बिहार ।* देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का बिगुल बज चुका है। आम नागरिक अब घर बैठे खुद अपना डेटा ऑनलाइन भर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक अजय कांत झा ने लोगों से अपील की है कि 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में स्व-गणना पूरी कर लें।
*ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म*
Https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाएं। मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें। OTP आएगा, उसे डालते ही जनगणना का पेज खुल जाएगा। परिवार की पूरी जानकारी भरकर सबमिट करें। सबमिट करते ही आपके मोबाइल और मेल पर 11 अंकों का यूनीक SE ID नंबर आ जाएगा।
*SBI पेंशनर्स चला रहे जागरूकता अभियान*
वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता सलाहकार अजय कांत झा के नेतृत्व में SBI पेंशनर्स एसोसिएशन पूर्णिया जिला अभियान चला रही है। महासचिव संजय कुमार सिंह, जिला सचिव मधुरेस कुमार सिन्हा, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अजय कांत झा, कोषाध्यक्ष गिरीश चक्रवर्ती, उमेश मिश्रा, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार, सतीश चंद्र मिश्र, ज्योतिष कुमार दत्ता, भवेश चंद्र मिश्र, प्रकाशशेन्दु वर्मा, रमेश यादव, अजय कुमार, अशोक कुमार मंडल अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
*SE ID नंबर संभाल कर रखें*
जनगणना कर्मचारी के घर आने पर मोबाइल/मेल पर आया 11 अंकों का SE ID नंबर उन्हें बताना होगा। SE ID भूल जाने पर पोर्टल से दोबारा ले सकते हैं। आपका सारा डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
*16 भाषाओं में सुविधा, 1 मई से पहले भरें*
यह जनगणना हिन्दी, अंग्रेजी समेत 14 अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। स्व-गणना करना हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। अंतिम तारीख 1 मई 2026 है, इसलिए 30 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।
यह दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना है। देशहित में हर जिम्मेदार नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और दूसरों को भी जागरूक करे।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*