पूर्णिया बिहार24सितंबर26* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
गुलाबबाग-अररिया रूट पर 714 ग्राम स्मैक के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त
पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया में नशे के कारोबारियों के ख़िलाफ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया *डॉक्टर शौर्य सुमन* के दिशा-निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे *’नशा मुक्त पूर्णिया’* विशेष अभियान के तहत *कसबा थाना पुलिस* ने बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने गुलाबबाग-अररिया मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए *714 ग्राम स्मैक* के साथ *5 शातिर तस्करों* को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है,
इस कार्रवाई से नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क में हड़कंप मच गया है,
*गुप्त सूचना पर बिछाया जाल*
कसबा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुलाबबाग जीरोमाइल की तरफ से एक कार में स्मैक की एक बड़ी खेप अररिया की ओर जाने वाली है। सूचना मिलते ही कसबा थाना अध्यक्ष ज्ञानरंजन ने तत्परता दिखाते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया और एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने पूरे रूट पर नजर रखनी शुरू कर दी,
*मदरसा चौक पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी*
जैसे ही संदिग्ध कार गुलाबबाग से अररिया की ओर बढ़ी, पुलिस ने मदरसा चौक के पास पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। कार के मदरसा चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने फिल्मी अंदाज में उसे चारों तरफ से घेर कर रोक लिया, कार सवार तस्कर पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने सभी को दबोच लिया,
तलाशी के क्रम में कार की डिक्की और सीटों के नीचे छिपाकर रखा गया *714 ग्राम स्मैक* बरामद किया गया, मौके से पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार और तस्करों के पास से *5 महंगे मोबाइल फोन* भी जब्त किए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है,
*SSP ने की कसबा पुलिस की जमकर सराहना*
इस बड़ी सफलता के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने कसबा थाना पुलिस की जमकर प्रशंसा की है, उन्होंने कहा कि कसबा पुलिस ने जिस तत्परता, सूझबूझ और बहादुरी के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया है, वह काबिले तारीफ है,
SSP डॉक्टर शौर्य सुमन ने स्पष्ट कहा है कि पूर्णिया जिले में नशे के कारोबार को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा,
कसबा थाना में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी 5 गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके,
More Stories
बिजनौर 24सितंबर 26*नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा में श्रद्धा के साथ हुई श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना,
सहारनपुर24 सितंबर 26*चोरी हुआ नवजात(48 )घंटे में बेहद सकुशल बरामद जनकपुरी पुलिस के ‘ऑपरेशन रिकवरी’ की पूरे जिले में गूंज*
कौशाम्बी24 सितम्बर 26*धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव, 9 दिन तक विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना*