रीवा24सितम्बर26*आयुष्मान हॉस्पिटल में देर रात कलेक्टर और एसपी का औचक निरीक्षण, दस्तावेज खंगाले और जप्त किए, निजी अस्पतालों में मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं की हुई जांच*
*कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी डॉ. गुरकरण सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें, बायोमेडिकल वेस्ट, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी सेवाओं का लिया जायजा*
रीवा। शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में देर रात कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने औचक निरीक्षण किया, जिससे निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया।
*कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई*
निरीक्षण के दौरान रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस निजी अस्पताल की व्यवस्थाओं और गंभीर शिकायतों को लेकर प्रशासन को सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
*दस्तावेज खंगाले, संदेहास्पद कागजात जप्त*
जांच के दौरान अस्पताल के कई जरूरी दस्तावेजों को खंगाला गया और संदेहास्पद कागजात और दस्तावेज जप्त किए गए। स्वास्थ्य टीम ने स्टाफ की उपलब्धता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।
*आगे भी जारी रहेगा औचक निरीक्षण*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई इकलौती कार्रवाई नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि निजी अस्पतालों की मनमानी रोकने के लिए औचक निरीक्षण का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। लगातार मिल रही गड़बड़ियों के बाद अब रीवा प्रशासन निजी अस्पतालों के कामकाज को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है।
More Stories
Riva24 सितंबर 26*APS यूनिवर्सिटी का एक और कांड, बायोटेक के छात्रों से इंटर्नशिप-प्रोजेक्ट के नाम पर 1800 तक वसूली,
कन्नौज24 सितंबर 26*पीड़ितों को तुरंत राहत: DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 10 मामलों को मिली मंजूरी……!!*
भोपाल 24 सितंबर 26*मिशन-2028 की तैयारी : संघ के ‘संकटमोचक’ चंद्रशेखर बने मप्र भाजपा के नए संगठन महामंत्री*