October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में होगा मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन - वैश खां*

पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में होगा मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन – वैश खां*

पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, 7 और 8 अक्टूबर को पूरे बिहार में होगा मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन – वैश खां*

मोहम्मद इरफान कामिल आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पुणे डिविजन बिहार

पूर्णियाबिहार / बिहार में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर इंडिया गठबंधन ने बड़ा आंदोलनात्मक कार्यक्रम का ऐलान किया है। प्रदेश महासचिव सह पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि *वैश खां* ने बताया कि गठबंधन की दिल्ली और पटना में हुई बैठकों में यह निर्णय लिया गया है।

*तानाशाही के खिलाफ निर्णायक लड़ाई*

वैश खां ने कहा कि देश में तानाशाही शक्तियों को गद्दी से हटाने और प्रजातंत्र की रक्षा के लिए यह आंदोलन जरूरी है। इंडिया गठबंधन समन्वय समिति, बिहार के पत्रांक के अनुसार सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

*7 अक्टूबर को प्रखंडों में प्रदर्शन*

दिनांक *07/10/2026 को 11:00 बजे दिन* में बिहार के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन दलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

*8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों में हल्लाबोल*

इसी कड़ी में दिनांक *8/अक्टूबर ‌ को 11:00 बजे दिन* में सभी जिलों में भी संयुक्त प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम तय किया गया है।

*पटना में ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च’*

8 अक्टूबर को ही पटना में इंडिया गठबंधन के सभी महत्वपूर्ण नेता, सभी विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों का *शहीद स्मारक, पटना से राजभवन तक “ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च”* का आयोजन होगा तथा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रदेश महासचिव वैश खां ने पूर्णिया सहित पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा हेतु इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Taza Khabar