पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *30 मई अंतिम तारीख: पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण युद्धस्तर पर, 54,959 लाभुक अब भी बाकी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*प्रभारी डीएम अंजनि कुमार सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, घर-घर चलेगा अभियान*
*पूर्णियां बिहार ।* सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभुकों के लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार को महानंदा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार की अध्यक्षता में जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 2 जून को लगने वाले सहयोग शिविर और किसान पंजीकरण पर भी चर्चा की गई।
प्रभारी डीएम ने साफ निर्देश दिया कि जीवन प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 30 मई 2026 है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मी युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत काम पूरा करें। समीक्षा में सामने आया कि जिले में अब भी 54,959 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसे गंभीर मानते हुए डीएम ने सभी बीडीओ, नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर को हर लंबित लाभुक तक पहुंचकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का आदेश दिया।
उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वृद्ध, दिव्यांग और असहाय लाभुकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष कैंप, घर-घर संपर्क अभियान और पंचायत स्तर पर शिविर लगाने को कहा गया है।
नगर निगम पूर्णिया, बरहरा, धमदाहा, बनमनखी पंचायत, डगरुआ और कृत्यानंद नगर की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। संबंधित पदाधिकारियों को हर दिन प्रगति रिपोर्ट देने और आधार मैपिंग लंबित मामलों का तुरंत निष्पादन कर पोर्टल अपडेट करने का निर्देश दिया गया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि सभी प्रखंडों में लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। जिला प्रशासन 30 मई तक शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह सक्रिय है।
बैठक में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी सभागार में मौजूद थे, जबकि प्रखंड और अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
*जिला प्रशासन की अपील:* सभी पेंशनधारी और उनके परिजन 30 मई से पहले निकटतम प्रखंड, पंचायत या शिविर स्थल पर पहुंचकर जीवन प्रमाणीकरण जरूर करा लें, ताकि पेंशन भुगतान में कोई रुकावट न आए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*
बांदा 29 मई 26*ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जेडीयू ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन*