बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -बांदा जनपद के ग्राम मुरवल में भीषण तूफान ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
गांव निवासी शिरोमण निषाद पुत्र छंगू निषाद के ट्यूबवेल में लगा सोलर सिस्टम तेज आंधी और तूफान की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह सौर ऊर्जा संयंत्र प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना वर्ष 2024-25 के तहत कृषि विभाग द्वारा भारत एवं राज्य सरकार के अनुदान से लगाया गया था।
बताया जा रहा है कि तूफान इतना तेज था कि ट्यूबवेल में लगा सौर ऊर्जा पैनल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
किसान के सामने अब फसल सूखने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं पीने के पानी की समस्या भी गहराने लगी है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आर्थिक सहायता एवं जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसान की फसल और पानी की समस्या का समाधान हो सके।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*