पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *बकरीद से पहले अररिया डीएम सख्त : अफवाह फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया बिहार ।* ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद को अमन-चैन और भाईचारे के साथ मनाने के लिए समाहरणालय के परमान सभागार में अररिया जिला स्तरीय शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विनोद दूहन ने की।
बैठक में जोकीहाट विधायक मोहम्मद मुर्शिद आलम, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, एसडीओ, एसडीपीओ समेत कई जनप्रतिनिधि और शांति समितिa के सदस्य शामिल हुए।
*तीन दिनों तक कुर्बानियों का रस्म*
प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष बकरीद का पर्व 28, 29 और 30 जून 2026 को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, ताकि हर हाल में शांति बनी रहे।
*सोशल मीडिया पर विशेष पहरा*
जिलाधिकारी विनोद दूहन ने दो टूक कहा कि अफवाह फैलाने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला और अनुमंडल स्तर पर सोशल मीडिया निगरानी टीम गठित की जा रही है। प्रतिबंधित, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और इसकी सूचना फौरन प्रशासन को दें।
*सफाई और कंट्रोल रूम का इंतजाम*
बकरीद के दौरान सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला और अनुमंडल स्तर पर 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
*उपद्रवियों पर कसेगा शिकंजा*
डीएम ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें हो रही हैं। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों को चिह्नित कर उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है।
शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*