पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26*सेवा दूत अभियान को धार देने जुटेंगे 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ता, पूर्णिया में होगी बड़ी कार्यशाला*
*27 नवंबर को बनभाग कार्यालय में दिग्गजों का जमावड़ा, बिहार सह प्रभारी रोहन गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि*
*कोसी-सीमांचल और अंग संभाग के सांसद-विधायक से लेकर जिला अध्यक्ष तक होंगे शामिल*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया, 24 नवंबर 2026/* भारतीय जनता पार्टी के सेवा दूत अभियान को और धार देने के लिए पूर्णिया में बड़ी तैयारी हो रही है। 27 नवंबर को कोसी प्रमंडल एवं सीमांचल और अंग संभाग के 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय बनभाग में दिन के 10 बजे से आयोजित होगी।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला में 10 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
*मुख्य अतिथि होंगे बिहार सह प्रभारी रोहन गुप्ता*
जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बिहार सह प्रभारी श्री रोहन गुप्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के आने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
*सेवा दूत अभियान पर होगी गहन चर्चा*
कार्यशाला में सेवा दूत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक गतिविधियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
*10 जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल*
इस कार्यशाला में कोसी, सीमांचल और अंग संभाग के 10 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ता जुटेंगे। सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, प्रभारी, महामंत्री और जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यशाला से सेवा दूत अभियान को नई गति मिलेगी।
*तैयारियां जोर-शोर से जारी*
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। जिला भाजपा कार्यालय बनभाग में व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के स्वागत और बैठक की तैयारियों में संगठन के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

More Stories
हरदोई (पिहानी)24 नवम्बर 26*थाना पिहानी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26 *पूर्णिया में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, LED वैन से 5 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*