पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 24*मदरसा शिक्षक बच्चों को शिक्षा न देकर, करवाता है उनसे नौकरी,तेल मालिस।
पूर्णिया से मो0 इरफान क़ामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक।
पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर परिषद कसबा स्थित मदरसा कलिनीया उर्दू बाजार कसबा के शिक्षक मोहम्मद मसूद आलम जो मदरसा में इंग्लिश पद पर कार्यरत हैं वह हमेशा से ही मदरसा कलिनीया के छोटे-छोटे मासूम बच्चों से अपना निजी काम करवाते हैं अपना बदन का उतरा हुआ वस्त्र इन मासूम बच्चों से साफ करवाता है हद तो यह है कि मासूम बच्चों से अपना जिस्म का मालिश करवाता है सर में तेल लगवाता है वह बच्चों को शिक्षा न देकर झाड़ फूक का धंधा खोल रखा है जैसा के वीडियो में नजर आ रहा है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई बार उन्हें अपने इन हरकतों से अलग हो की नसीहत दी गई बावजूद इसके वह अपने अपने इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जानकार सूत्रों से पता चला कि मोहम्मद मसूद आलम की बहाली अवैध रूप से हुई है इंग्लिश का ज्ञान उसे नहीं रहने बावजूद भी वह इंग्लिश पद कार्यरत हैं ग्रामीण यह भी जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मोहम्मद मसूद की बहाली कब और किस विज्ञापन के आधार पर हुई है वह दिखाने से कतरा रहे हैं। कुछ वर्षों तक मदरसा कलिनीया के प्रांगण में झाड़ू फूक का काम करते थे वहां से उसको हटाया गया तब फिर वह मदरसे के बाहर एक कमरा में रह कर झाड़ फूक का काम करता है मोटी रकम लोगों को गुमराह कर ठग रहा हैं और गरीबों को सब्जबाग दिखाकर गुमराह कर रहा हैं यह सब जांच का विषय है इस से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है जानकार सूत्रों से यह भी पता चला कि वह अक्सर गैर हाजिर रहकर भी उपस्थिति पंजी में अपना हाजी दर्ज कर वेतन उठा लेते हैं। शिक्षक मोहम्मद मसूद आलम कब-कब कहां रहता है किन-किन जलसा गांव में अपना वक्त गुजरता है उनके मोबाइल के लोकेशन से पता लगाया जा सकता है शिक्षक मोहम्मद मसूद आलम की हरकतों से तंग आकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी एवं शिक्षा पदाधिकार से जांच कार्रवाई करने की मांग की है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*