कौशाम्बी22नवम्बर24*पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने के बाद रुपया मांगने पर युवकों ने की फायरिंग महिला समेत दो घायल*
*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* जिले में बेखौफ बदमाशो के हौसले बुलंद है,बदमाश लगातार एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे है,बदमाशो ने विगत तीन दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे दिया है,अपराधियों की गतिविधियां बढ़ने से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के दुल्हा पुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप में बाइक सवार दो बदमाशो ने पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन द्वारा रुपया मांगने पर फायरिंग की है,बदमाशो की फायरिंग में पेट्रोल पंप मालिक दीपेंद्र सिंह को पेट में गोली लगी है वही एक महिला ननकी देवी भी घायल हुई है।फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी,बदमाश फायरिंग करने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए है,सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच और बदमाशो की तलाश में जुट गई है।
*मदन कुमार केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी 9919475893*
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*