June 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 26 भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के पिता का निधन, पूर्णिया में शोक की लहर*

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 26 भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के पिता का निधन, पूर्णिया में शोक की लहर*

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 26 भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के पिता का निधन, पूर्णिया में शोक की लहर*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआज

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के पिता का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में गमगीन माहौल है।
भाजपा परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस दुखद घड़ी में जिला उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, अंगद मंडल, राजेश रंजन, क्रांति देवी, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, जिला मंत्री सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, संजय मिर्धा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, महिला मोर्चा की संगीता बर्मन, किसान मोर्चा के पिंटू सिंह, अमित चौरसिया, विजय राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने इस कठिन समय में संजीव कुमार सिंह एवं उनके परिजनों के साथ खड़े रहने का संकल्प जताया।
भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।