पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : दिल्ली के संसद परिसर में सीमांचल के विकास को लेकर पूर्णिया डगरूआ के समाजसेवी मोहम्मद दिलनवाज ने आवाज़ उठाई है। उन्होंने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से संसद सत्र में सीमांचल क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया है।
मोहम्मद दिलनवाज ने कहा कि सीमांचल इलाके में हर साल बाढ़ और नदी कटान की गंभीर समस्या बनी रहती है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित होते हैं। क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी इतनी अधिक है कि लोगों को अपना घर-द्वार छोड़कर रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है।
उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से मांग की कि सीमांचल के समग्र विकास के लिए यहां एम्स अस्पताल, बड़े कल-कारखाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उनका कहना है कि अगर सीमांचल में उद्योग और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएं तो यहां के लोगों को बेहतर जीवन और रोजगार मिल सकता है।
मोहम्मद दिलनवाज ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को अलग प्रदेश जाना पड़ता है, पुर्णियां में उच्च शिक्षा के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाना चाहिए जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में सहायक हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सीमांचल क्षेत्र बिहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के समाजसेवी मोहम्मद दिल नवाज ने सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ उठाई है और सांसद पप्पू यादव से समर्थन की अपील की है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*