पूर्णिया बिहार 10 मार्च 25*पूर्णिया में समृद्धि यात्रा की तैयारियों का अवलोकन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने 12 मार्च को होने वाली माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की तैयारियों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचकर समृद्धि यात्रा के माध्यम से जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करना और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही, वे जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए हैं।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*