पूर्णिया बिहार 10 अगस्त 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़,
2 नाबालिग लड़कियां बरामद, 3 गिरफ्तार, किराये के मकान में चल रहा था काला कारोबार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। महिला थाना पुलिस ने Trinity Organisation से मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर _देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश_ करते हुए 2 नाबालिग पीड़िताओं को मुक्त कराया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार_ किया।
*किराये के मकान में चल रहा था धंधा*
घटना _9अगस्त की है। Trinity Organisation ने महिला थाना अध्यक्ष को सूचना दी थी कि _सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी चौक_ के पास एक किराये के मकान में कुछ लोग नाबालिग लड़कियों को बाहर से लाकर बहला-फुसलाकर जबरन देह व्यापार करवा रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध कमजोर वर्ग/महिला, अपराध अनुसंधान विभाग कर रहे थे।
*त्वरित कार्रवाई में 3 धराए*
गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया। साथ ही मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तारकिया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान*
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार वर्मा, पिता – कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, पता – बौद्ध कॉलोनी, दामोदरपुर, थाना – कांटी, जिला – मुजफ्फरपुर, अंशु कुमार पासवान पिता – झाप्स पासवान, पता – कलामबाग चौक, थाना – काजी मोहम्मदपुर, जिला – मुजफ्फरपुर और एक महिला आरोपी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।
*आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास*
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद दोनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

More Stories
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।