पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
रविवार को जाखड़ ट्रस्ट मनाएगा तीज का त्योहार, दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक होगा कार्यक्रम
अबोहर, 8 अगस्त (शर्मा/सोनू) : शहर के नेहरू पार्क में शनिवार को ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पार्क में पसरी गंदगी को हटाया तथा जगह-जगह जमा कूड़े-कर्कट की सफाई की। इसके साथ ही पार्क में भरे पानी की निकासी भी करवाई गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस मौके पर पार्षद पति पुनीत अरोड़ा सोनू ने बताया कि रविवार को नेहरू पार्क में जाखड़ ट्रस्ट द्वारा तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीज समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा, जिसमें शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा प्रमुख त्योहार है। इसे लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहता है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। पुनीत अरोड़ा सोनू ने कहा कि तीज समारोह को देखते हुए नेहरू पार्क की सफाई बेहद जरूरी थी, ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी उद्देश्य से टीम द्वारा सफाई अभियान चलाकर पार्क को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें और कूड़ा इधर-उधर फेंकने की बजाय निर्धारित स्थान पर डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर अबोहर बनाने के लिए सभी शहरवासियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
फोटो:4, नेहरू पार्क में सफाई अभियान चलाते अपना अबोहर अपनी आभा टीम के सदस्य

More Stories
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*
नई दिल्ली8अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात्रि 10 बजे तक की देश और राज्यों से बड़ी खबरें