पंजाब26अप्रैल*नवविवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने वाले पति, सास-ससुर व एक अन्य पर मामला दर्ज
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : थाना खुईखेड़ा बोदीवाला के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई अंग्रेज सिंह ने मृतका ममता रानी के भाई संजय कुमार पुत्र रामप्रताप वासी निहालखेड़ा के बयानों के आधार पर उसकी बहन को दहेज के लिए तंग परेशान करने व मौत के घाट उतारने के मामले में मुकदमा नं. 24, 25.04.23 भांदस की धारा304बी, 498ए, 201 के तहत पति विजय कुमार पुत्र मोहन लाल, ससुर मोहन लाल पुत्र रतिराम, सास मनी देवी पत्नी मोहन लाल व लालचंद पुत्र हनुमानदास वासी डंगरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ममता की शादी 5 महीने पहले विजय कुमार के साथ लवमैरिज हुई थी। अक्सर उसके सास-ससुर दहेज कम लाने का ताना मारते थे। इसी बीच ममता रानी ने इनसे दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ममता रानी का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस पार्टी द्वारा छापेमार जारी है।
फोटो:7, मृतका ममता, पति व सास-ससुर। फाईल फोटो
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,